न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट से की शानदार जीत दर्ज.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में आज न्यूजीलैंड के सामने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए थे।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर 36.2 ओवरों में इस टारगेट को चेज कर लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर डेवन कॉन्वे ने नाबाद 152 और युवा रचिन रवींद्र ने नाबाद 123 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाए। उन्होंने 86 बॉल पर 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं कप्तान जोस बटलर ने 42 बॉल पर 43 रन बनाए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments