google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंग्लैंड पर भारी पड़ी न्यूजीलैंड टीम, 8 ‎विकेट से दी मात....

Sep 9, 2023
2 min read

































































वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा ‎दिया । इंग्लिश टीम से मिले 292 रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने हंसते-खेलते हुए महज 2 विकेट खोकर 45.4 ओवर में हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे और डेरियल मिचेल ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 180 रन की अटूट साझेदारी निभाई। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले डेवोन कॉनवे का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जमकर बोला।

कीवी ओपनर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों पर 111 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कॉनवे ने 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, दूसरे छोर से उनको डेरियल मिचेल का भी अच्छा साथ मिला। मिचेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 118 रन की आतिशी पारी खेली। डेरियल मिचेल ने अपनी तेज तर्रार पारी के दौरान 7 चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाए।

इससे पहले रिटायरमेंट से वापस लौटे बेन स्टोक्स और कप्तान जोस बटलर ने इंग्लैंड की ओर से दमदार पारी खेली। स्टोक्स ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, बटलर ने 68 गेंदों पर 72 रन कूटे। इन दोनों के अलावा, डेविड मलान ने 54 और लियाम लिविंगस्टोन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 52 रन की आतिशी पारी खेली। हालां‎कि पहले वनडे मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले चार मैचों की टी-20 इंटनरेशनल सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी। बता दें ‎कि सीरीज का दूसरा वनडे मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html