google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डीडीए की आवास योजना को लेकर आया नया अपडेट.....पढ़ें पूरी खबर

Jul 28, 2023
1 min read










दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना को अपना आशियाना खरीदने के इच्छुक लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पहले आओ पहले पाओ आधार पर शुरु हुई इस योजना में अभी तक लगभग 1500 फ्लैट बुक हो चुके हैं। नई बात यह कि अब डीडीए ने एफएम पर भी आवासीय योजना का प्रचार शुरू कर दिया है। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इन 5,500 फ्लैटों में से बुधवार तक 1498 फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है। इनमें रोहिणी के 704 फ्लैट और नरेला के 674 फ्लैट भी शामिल हैं।


इनके अलावा जसोला में 23, सिरसपुर में 14 और लोकनायक पुरम में 33 फ्लैटों की बुकिंग हुई है। डीडीए ने 30 जून को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू की गई इस योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग 10 जुलाई से खोली थी। अगर आप डीडीए के फ्लैट की बुकिंग कराना चाहते हैं तो इसके अधिकारिक पोर्टल पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। डीडीए ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की बुकिंग के लिए पंजीकरण राशि 50,000 रुपए, वन बीएचके फ्लैट की पंजीकरण राशि 1,00,000 रुपए. टू बीएचके फ्लैट की पंजीकरण राशि 4,00,000 एवं थ्री बीएचके फ्लैट के लिए पंजीकरण राशि 10,00,000 रुपए रखी है। यह पूरी आवासीय योजना आन लाइन है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html