google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

कातिल को लेकर नया खुलासा, सब्बल से सिर पर वार, अफसर की पत्नी का खून....






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून - एक बेटे ने गहरी नींद में सो रही अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। यूपी पुलिस के सीओ के बेटे ने सब्बल से सिर पर ताबड़तोड़ वारकर मां का मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद उसने अपने हाथ की नस भी काट ली। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


डालनवाला थानाध्यक्ष राजेश शाह ने बताया कि बलबीर रोड पर अपने दो मंजिला मकान में बबीता रानी नीचे की मंजिल पर रहती थीं। उनके बेडरूम से सटे दूसरे कमरे में ही बेटा आदित्य रहता था। घटना के बाद फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि शव आठ से 10 घंटे पुराना है।


किचन में खाने की जूठे बर्तन भी नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि महिला रात को खाना खाकर और बर्तन धोकर सो गई थी। संभवत इसी दौरान मां-बेटे में कुछ मनमुटाव हुआ होगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पड़ोसियों ने भी घर से किसी के चिल्लाने या रोने के आवाज नहीं सुनी।


ऐसे में घटना तड़के या देर रात की प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रख लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी। वहीं इस घटना के बाद एसएसपी अजय सिंह ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया।


घर में दो कमरों में खून फैला हुआ था। आदित्य ने मां की बेडरूम में हत्या की और खुद दूसरे कमरे में चला गया। यहां उसने अपने हाथ की नस काट ली। जिस कमरे में आदित्य रह रहा था, उसकी फर्स पर भी काफी मात्रा में खून फैला था। वहीं महिला का बेडरूम भी खून से सना था। पुलिस के अनुसार आदित्य घटना की पूरी रात नहीं सोया। रातभर वह मानसिक तनाव में था। हाथ की नस काटने के बाद वह कुछ देर के लिए बेहोश जरूर हो गया था, लेकिन बाद में वह होश में आ गया। सुबह जब पिता घर पहुंचे तो उसने ही दरवाजा खोला।


मलखान सिंह का परिवार करीब 20 सालों से भागीरथी एन्क्लेव में रहता है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार का किसी से ज्यादा मेल-मिलाप नहीं था। त्योहार पर ही उनका लोगों से मिलना होता था। इस दीपावली पर भी बबीता देवी पड़ोस में मिठाई देने गई थी। सीओ मलखान सिंह को संभवत अनहोनी की पहले से ही आशंका था। उन्होंने सुबह कई बार पत्नी को फोन किया था, लेकिन इस दौरान एक बार भी उन्होंने बेटे आदित्य को कॉल नहीं की। पुलिस के अनुसार बेटे और पिता में भी अनबन रहती थी।


पिता उसकी मानसिक स्थिति से परेशान थे। सुबह पत्नी ने कॉल नहीं उठाया तो वो सीधा घर चले आए, उन्हें अनहोनी की पहले से ही आशंका हो गई थी। बता दें कि मलखान सिंह 2006-2007 के बीच देहरादून में ही पुलिस विभाग में स्टेनो के पद पर तैनात थे। यूपी कॉडर के मलखान 2007 में उत्तर प्रदेश चले गए। वर्तमान में वह पीटीएस मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक (मिनिस्टीरियल) के पद पर तैनात हैं। मलखान सिंह मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले हैं।


आदित्य कभी-कभार अपनी मां के साथ सड़क पर टहलते दिखाता था। कई बार उसे बाइक पर मां के साथ बाजार जाते भी देखा गया। आदित्य की किसी भी पड़ोसी से कोई बात नहीं होती थी। सीओ मलखान सिंह के दो बेटे हैं। उनका एक बेटा दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसिज की तैयारी कर रहा है। वो भी अधिकतर समय मुरादाबाद में ही रहते हैं। त्योहारों पर ही देहरादून आना होता था। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी आदित्य ने एमबीबीएस में दाखिला लिया था। लेकिन प्रवेश के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। फिलहाल वो कोई काम नहीं करता था।

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html