google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आतंकियों के नए प्लान का हुआ पर्दाफाश...कनाडा के बाद खालिस्तानियों का नया अड्डा बन रहा ब्रिटेन…

Oct 2, 2023
2 min read


































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

भारत और कनाडा के बीच संबंध बेपटरी हो चुके हैं | खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच खालिस्तानी आतंकियों का नया प्लान सामने आया है. कनाडा के बाद खालिस्तानियों का नया प्लान अब ब्रिटेन में खालिस्तानी आतंकियों के लिए जमीन तैयार करना है |


प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिस्तानी आतंकवादी अब कनाडा के बाद आतंकियों के लिए ब्रिटेन में आतंकियों की गतिविधि बढ़ाने के लिए जमीन तैयार करने के लिए बड़ा प्लान बना रहे हैं. इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड में खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा के समर्थक आतंकियों के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं. बता दें कि अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में रहस्यमय परिस्थितियों में जून के महीने में निज्जर हत्याकांड से पहले ब्रिटेन में मौत हुई थी |


मालूम हो कि खांडा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पंजाब में उसकी गतिविधियों के लिए मदद कर रहा था. उसकी मौत के बाद उसके समर्थक ब्रिटेन में खालिस्तानी प्लान को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं. इन्हीं समर्थकों का हाथ लंदन उच्चायोग के सामने हुए हिंसक प्रदर्शन में बताया जा रहा है. इस हिंसक प्रदर्शन की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है |


लंदन में इस प्लान के प्रमुख किरदार शमशेर सिंह खालसा और जगदीप सिंह विर्क हैं. ब्रिटेन खालिस्तान प्लान के तहत पिछले दो सालों में 4 किरदारों ने कनाडा और भारत की ब्रिटेन से करीब एक दर्जन बार यात्रा की है. भारतीय संस्थानों और राजनयिकों पर हमले के अलावा ब्रिटेन खालिस्तान प्लान के तहत खालसा विहार यात्रा जैसा मार्च ब्रिटेन में निकालने की योजना है. इस प्लान के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html