नई राहें, नए कीर्तिमान’ स्मारिका का किया विमोचन...CM बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ( अपेक्स बैंक ) की स्मारिका ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता: नई राहें-नये कीर्तिमान’ का विमोचन किया । स्मारिका में राज्य सरकार की वर्ष 2019 से 2023 तक विगत पांच वर्षों के कार्यकाल में सहकारिता के क्षेत्र में अर्जित की गयी विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है । मुख्यमंत्री ने बैंक के पदाधिकारियों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी |
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, संचालक द्वारिका साहू, राकेश सिंह ठाकुर, प्रबन्ध संचालक के.एन. कान्डे, डीजीएम भूपेश चन्द्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी और लेखाधिकारी प्रभाकर कांत यादव भी उपस्थित थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments