google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट जल्द भरेगी उड़ान.....

Oct 6, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र लिखने के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट के लिए ट्रायल किया गया. एलाइंस एयर ने इसकी सुविधा दी, संभवत: विंटर सीजन में बिलासपुर से दिल्ली तक के लिए नई फ्लाइट मिल सकती है. एलाइंस एयर की फ्लाइट प्रयागराज से आकर सीधे दिल्ली जाएगी. जो कि शनिवार और रविवार को उड़ेगी, बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था, पत्र में सीएम भूपेश ने बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था |


पत्र में उन्होंने बंद किये गये बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा फिर से शुरू किये जाने का अनुरोध भी किया था. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा था कि जगदलपुर विमान सेवा के चलते बस्तर को देश के पर्यटन नक्शे में आने का मौका मिला है और बस्तर की संस्कृति राष्ट्रीय पटल पर उभरी है. बिलासपुर से भी नागरिक सुविधाओं को देखते हुए प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं आरंभ किये जाने की जरूरत है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html