google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में निवेश के नए द्वार: सिंगापुर के निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का खुला आमंत्रण...

5 days ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर/सिंगापुर: छत्तीसगढ़ को औद्योगिक और आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दौरान निवेशकों को राज्य में पधारने का बुलावा दिया है। सिंगापुर में आयोजित 'सिंग फोरम' (SING FORUM) के मंच से उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज संपदा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह तकनीक, नवाचार (Innovation) और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का एक नया केंद्र बन रहा है।


मुख्यमंत्री ने मंच पर निवेशकों से चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का सही तालमेल छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की कतार में खड़ा कर रहा है। सिंगापुर की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और अर्बन डेवलपमेंट का अनुभव छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने में बेहद मददगार साबित होगा। सरकार की ओर से यह भरोसा भी दिलाया गया है कि निवेशकों को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग और एक पारदर्शी नीतिगत माहौल मुहैया कराया जाएगा।


इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी एवं प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास जैसे अहम सेक्टरों में आपसी साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। इस पार्टनरशिप से न केवल आर्थिक निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और तकनीकी कौशल विकास को भी मजबूती मिलेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html