google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नई दिल्ली लड़की के साथ पार्क में बैठा था युवक तभी दोस्त के साथ आ धमका युवती का भाई.....

Oct 24, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके में लड़की के साथ पार्क में लड़की के साथ बैठे युवक पर दो आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, रविवार को दोपहर करीब तीन बजे मालवीय नगर इलाके से चाकूबाजी के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची टीम को एक युवक घायल अवस्था में मिली। घायल की पहचान 20 वर्षीय फैज अली पुत्र आसफ अली निवासी खिड़की एक्सटेंशन के रूप में हुई है। युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक लड़की के साथ पार्क में बैठा था।

इसी दौरान लड़की का भाई कैफी मलिक और उसका एक अफगानी साथी पार्क में आ गए। इसके बाद उन्होंने युवक से पूछा की वह लड़की के साथ क्यों बैठा है और उन्होंने फिर उसकी कॉल रिकॉर्ड देखने के लिए मोबाइल मांगा, जिस पर युवक मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपित मलिक और हारुन में पीड़ित के कंधे, पीठ और हाथ पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद मालवीय नगर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 307/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी हारुन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी कैफी मलिक की तलाश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html