google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नेतन्याहू ने कहा, आतंकवाद की धुरी को खत्म नहीं किया, तब अगला नंबर यूरोप का होगा.....

Nov 8, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हमास से जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देकर कहा है कि अगला नंबर यूरोप का होगा। नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ मौजूदा जंग सभ्यता और बर्बरता के बीच हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर मिडिल-ईस्ट आतंक की इस मुहिम में मात खा गया, तब अगला नंबर यूरोप का होगा।

इजरायल की राजधानी तेल अवीव में 80 देशों के राजदूतों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरान के नेतृत्व वाले आतंकवाद की धुरी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में लगा हुआ है। नेतन्याहू ने चेतावनी देकर कहा, अगर इस धुरी की लड़ाई में मध्य पूर्व गिर गया तब अगली बारी यूरोप की होगी। उन्होंने कहा,यह स्थानीय लड़ाई नहीं है, यह वैश्विक लड़ाई है। इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत इस धुरी को हराना है।हम उस लड़ाई को गाजा में हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम हमास को हरा देंगे, उस खत्म कर देंगे।नेतन्याहू ने कहा, वे मध्य पूर्व और दुनिया को अंधकार युग में वापस लाना चाहते हैं। वे शांति की दिशा में किसी भी प्रगति और हमारे अरब पड़ोसियों के साथ हमारी नई शांति संधियों में जो प्रगति हुई है,


उस पटरी से उतारना चाहते हैं लेकिन हम गाजा के लोगों और मध्य पूर्व के पूरे लोगों को एक वास्तविक भविष्य और बेहतर वादा एवं आशा का भविष्य देगा। इसके पहले, नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल हमास के साथ तब तक किसी भी युद्धविराम पर सहमत नहीं होगा जब तक कि आतंकवादी समूह इजरायली बंधकों को रिहा नहीं कर देता। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रेमन एयर फ़ोर्स बेस के दौरे के दौरान कहा, बंधकों की वापसी के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा। इस शब्दकोष से पूरी तरह हटा देना चाहिए। इजराइली पीएम नेतन्याहू ईरान के नेतृत्व वाले जिस आतंकवाद की धुरी का जिक्र कर रहे हैं। उसमें ईरान समर्थित हमास, हिजबुल्लाह और हूती विद्रोही शामिल हैं, जो इस वक्त इजरायल पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की धुरी के तीन गुर्गे हैं जिनकी नजर मिडिल ईस्ट के बाद यूरोप पर है। उन्होंने सभी विदेशी राजनयिकों से आतंकवाद की धुरी के खात्मे के लिए इजरायल का साथ देने का आह्वान किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html