google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भतीजे ने ताऊ को सुलाई मौत की नींद, आरोपी फरार.....

Jan 23, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुरैना - मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। यहां भतीजे ने ही अपने ताऊ की हत्या कर डाली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, जौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराना जौरा में सत्यराम करन किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह 4 बजे जब सत्यराम अपनी खटिया पर सो रहा था तभी रात को उसके भतीजे ने किसी भारी वस्तु से सिर और काई जगह प्रहार किया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


वहीं परिजन गिर्राज का कहना है कि मैं रात को घर पर नहीं था। तो सुबह बड़ी भाभी का फोन आया कि ताऊ का मर्डर हो गया है। मैं तुरंत घर पहुंचा तो पाया कि ताऊ मृत अवस्था में पड़े हुए है। जिसके बाद मैं थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं अपने बड़े भाई पर आरोप लगाया है कि उसी पर हमें शक है और वही घर से फरार है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम जौरा पीएम हाउस में कराया कर घरवालों को दे दिया है। इधर मामले पर जौरा पुलिस का कहना है कि पुराना जौरा क्षेत्र के अलख मंदिर के पास सत्यराम करन उम्र 60 वर्ष का किसी भारी वस्तु को सिर पर पटक कर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि सत्यराम के भतीजे रणवीर ने मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html