google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुष्कर्म का विरोध करने पर पड़ोसियों ने काट डाला...जानें पुरा सच

Oct 21, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के पूर्णिया जिले में एक 42 साल की महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात मीरगंजथाना इलाके के फुलटोला में गुरुवार अहले सुबह हुई। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पड़ोस में ही रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला को घर में अकेला पाकर दोनों की नीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला ने मना किया तो उसे कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला।


जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान सझली देवी के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि पड़ोस के दो युवकों ने ही सझली देवी की निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़कर मीरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों का नाम भगवत और संजय टुड्डू बताया जा रहा है।


महिला रात में अपने घर के अंदर अकेली थी। दोनों आरोपी गलत नीयत से उसके घर में घुसे। जब महिला ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस टीम जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी। धमदाहा के डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html