पड़ोसन की हत्या मामले में पड़ोसी को हुई उम्रकैद की सजा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
घरेलू विवाद के बाद एक आदमी ने पड़ोस में रहने वाली अपनी ही परिचित औरत को मौत के घाट उतार दिया था, हत्या के इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 19 सितंबर 2022 का ये मामला है, रात के लगभग 2:00 बजे पसान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में हत्या की वारदात सामने आई थी, यहां रहने वाली महिला मानकुंवर (35) की हत्या उसके ही परिचित युवक समारू (20) ने कर दी थी|,जब यह घटना हुई तब महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था, वह अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था |
आरोपी, एक दूसरी औरत और मृतक महिला मानकुंवर तीनों मिलकर शराब पी रहे थे, इस दौरान घर पर मौजूद तीन बच्चों को दूसरे कमरे में रख दिया गया, देर रात तक तीनों बैठकर शराब पीने लगे, कुछ देर बाद दूसरी महिला अपने घर चली गई, इसी बीच मानकुंवर और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, बहस इतनी बढ़ गई कि नशे की हालत में समारू ने फावड़ा से मानकुंवर के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, घटना का सबूत मिटाने के लिए आरोपी समारू ने महिला के शव को घर के बाहर एक नाले के पास ले जाकर छोड़ दिया. हालांकि ऐसा करते हुए महिला के बेटे ने देख लिया था, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments