हाईवे पर लापरवाही: NHAI ने एजेंसी पर ठोका 10 लाख का जुर्माना..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर कटघोरा-अंबिकापुर खंड के चोटिया टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना के दौरान राहत और बचाव कार्यों में भारी कोताही बरती गई। 12 अक्टूबर की तड़के करीब 3 बजे दो ट्रक-ट्रेलरों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया था, जिसे समय पर हटाने में संबंधित ठेका एजेंसी पूरी तरह नाकाम साबित हुई।
पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि घटना के वक्त एजेंसी का प्रोजेक्ट मैनेजर मौके से नदारद था। इसके अलावा, क्रेन ऑपरेटर की गैर-मौजूदगी और रिकवरी वाहनों में ईंधन न होने की वजह से राहत कार्यों को शुरू करने में देरी हुई। दुर्घटना में फंसे लोगों और राहगीरों ने जब 1033 हेल्पलाइन नंबर पर कई बार मदद की गुहार लगाई, तब भी समय पर जरूरी सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसे सड़क सुरक्षा और हाईवे पेट्रोलिंग के तय मानकों का सीधा उल्लंघन माना है। इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए एनएचएआई ने संबंधित एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments