google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नीरज तिवारी ने एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद से किया कमीशन प्राप्त...

Dec 22, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

बागेश्वर- पहाड़ के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, सैन्य बलों, सरकारी तथा गैर सरकारी में उत्तराखंड के युवाओं ने राज्य को गौरवान्वित किया है। आपको ऐसे ही युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बागेश्वर निवासी नीरज तिवारी की जिनका चयन भारतीय वायु सेना में फ़्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है । बीते 17 दिसम्बर को नीरज तिवारी ने एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद से कमीशन प्राप्त किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी नीरज तिवारी के पिता रमेश चंद्र तिवारी जो सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जो भारतीय सेना से आनरेरी कैप्टन से रिटायर्ट हैं। माता गीता तिवारी एक कुशल गृहणी है। नीरज की 8वीं तक की पढ़ाई कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा से पूरी की। तथा 12वीं तक की पढ़ाई जनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल पिथौरागढ़ से पूर्ण की। नीरज बीएससीएजी पंतनगर से स्नातक की पढ़ाई की।


नीरज तिवारी के पिता रमेश चंद्र ने बताया कि नीरज ने पहले ही प्रयास में जुलाई 2022 में फ़्लाइंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण की। 16 महीने के कठिन परिश्रम के बाद पासिंग आउट में नीरज तिवारी वायु सेना में पायलट बन गए। नीरज की इस उपलब्धि से जहां पुरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html