राकांपा नेता नवाब मलिक की अंतरिम जमानत तीन माह बढ़ी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की अंतरिम जमानत को तीन माह के लिए बढ़ा दिया। बंबई उच्च न्यायालय ने 13 जुलाई को अपने आदेश में मलिक को चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद मलिक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। धन शोधन के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।
और 11 अगस्त को दो महीने के लिए अंतरिम जमानत दिये जाने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ है। अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल एस वी राजू ने अंतरिम जमानत बढ़ाने का विरोध नहीं किया। ईडी ने भगौड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से कथित तौर पर जुड़े मामले में मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments