नक्सलियों ने सुकमा में मचाया उत्पात...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सुकमा- जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बस्तर में नक्सलियों की सक्रियता और विरोध तेज होने लगा है | 7 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान कोंटा विधानसभा में होना है | मगर इससे पहले नक्सलियों की ओर से कहीं पर्चा जारी कर तो कहीं आगजनी की वारदातों को अंजाम देकर चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं | इसी बीच गुरुवार देर रात साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया |
बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है | नक्सलियों की ओर से लगातार चुनाव का बहिष्कार अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है | अब देखना होगा कि 7 तरिख को मतदान कितने शांत तरीके से करने में निर्वाचन आयोग सफल होगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments