नक्सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सुकमा में यात्री बस समेत 3 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों ने कोंटा के इंजरम के पास 1 यात्री बस और 2 ट्राला को आग के हवाले कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ बीजापुर में नक्सलियों ने चक्काजाम कर दिया है। नक्सलियों ने भैरमगढ़-बीजापुर के बीच बेलचर के नेशनल हाइवे पर पेड़ रखकर चक्काजाम किया है। रोड जाम होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है, जिससे कि यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही बीजापुर SP अंजनेय वार्ष्णेय ने मौके के लिए पुलिस बल को रवाना करने के आदेश दिए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments