अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को दिया अंजाम...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नारायणपुर - जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, जीवलापदर गांव में नक्सलियों ने निर्माण कार्यों में लगी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है |
सभी वाहन नारायणपुर के कुरूषनार थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवलापदर में पुल निर्माण कार्य में लगी थी. करीब 50 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर वाहन को आग के हवाले कर दिया. पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के एक मोटर साइकिल वाहन को भी अपने साथ ले गए है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments