google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डेरंवा व पौसेता के बीच की पटरी पर नक्सलियों ने किया विस्फोट...

Dec 22, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

जमशेदपुर- प्रतिरोध सप्ताह के दौरान रात 12 बजे नक्सलियों ने डेरंवा व पौसेता के बीच थर्ड लाइन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। विस्फोट से किमी पोल संख्या 356/29A-31A के पास पटरी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, इसकी सूचना मिलते ही रेलवे ने एहतियात बरतते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर व मनोहरपुर के बीच रेल यातायत रोक दी।


डेरंवा स्टेशन के पास नक्सलियों ने अप लाइन पर बैनर लगा रखा था। बैनर टाटा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन के इंजन में फंसकर आगे निकल गया, पर किसी को पता तक नहीं चला। इसके बाद देर रात नक्सलियों ने विस्फोट कर पटरी उड़ा दी। विस्फोट की घटना के बाद मनोहरपुर में दो ट्रेनों हापा-हावड़ा सुपर फ़ास्ट और संबलेश्वरी एक्सप्रेस को रोक दिया गया और पुलिस चौकसी बरत रही है।


साथ ही सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी करने के साथ सुरक्षाबलों को भी अलर्ट मोड में डाल दिया गया है। मालूम हो कि नक्सलियों (भाकपा माओवादी) द्वारा 16 से 22 दिसंबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाया जा रहा है। वहीं, नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर 22 दिसंबर को भारत बंद भी बुलाया है। प्रतिरोध सप्ताह के दौरान नक्सली आमतौर पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html