नक्सलियों ने किया हमला बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर स्थापित पुलिस कैंप में.....
- ANIS LALA DANI

- Jan 17, 2024
- 1 min read
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीजापुर - राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जावानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने हमला किया है। हालंकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दो से तीन कैम्पों पर फ़ायरिंग की खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि बीजापुर और सुकमा की सीमा पर पुलिस कैंप लगे हुए थे। तभी नक्सलियों की हमले की खबर है।





.jpg)








