नक्सली संगठन ने कहा बीजापुर बंद, नक्सलियों की वजह से दुकानों का शटर गिरा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीजापुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच बीजापुर में 20 सालों बाद बड़े पैमाने पर नक्सलियों का दहशत नजर आया | हार्डकोर नक्सली नागेश पदम के एनकाउंटर के विरोध में नक्सली संगठन ने आज बीजापुर बंद बुलाया है, जिसका अच्छा खासा असर सुबह से देखने को मिला
| सभी दुकानें बंद हैं | बसों के पहिए भी थम गए हैं |

नक्सलियों के बंद के चलते रायपुर, जगदलपुर, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तेलंगाना जाने वाली यात्री बसों के पहिये बीजापुर में थमी है | सभी यात्री बसें दहशत के कारण बस स्टैंड में खड़ी है | अंदरूनी इलाकों में भी यात्री गाड़ियां नहीं चल रही है | जिला मुख्यालय से लेकर जिले के तमाम नगर कस्बों में नक्सली चेतावनी के मद्देनजर आज सुबह से व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद है |
लंबे समय बाद बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा आहूत बंद असरकारक नजर आ रहा है | हालांकि बंद के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध जरूर किए गए हैं | बाबजूद बुधवार शाम नक्सलियों ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मार्ग अवरोध कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं | ऐसे चुनाव के बीच नक्सलियों के तेज मूवमेंट से इनकार नहीं किया जा सकता है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments