नौसेना के गोताखोरों ने बचाई नौका के साथ डूबे 20 लोगों की जान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तरी केरल जिले के मुजप्पिलनगढ़ के धर्मदोम में 20 लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई। लेकिन भारतीय नौसेना के गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने में मदद की। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना चैंपियंस बोट लीग-23 रेस के बीच हुई। यहां पर विभिन्न प्रतिभागी नाव में सवार थे। नौसेना ने कहा कि रेस के दौरान, प्रतिभागियों को ले जा रही एक नाव पानी में डूब गई और पलट गई।
सुरक्षा उपायों की निगरानी के लिए तैनात नौसेना की दक्षिणी कमान के गोताखोरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने ‘एक्स पर लिखा, आज धर्मदोम, मुजप्पिलनगढ़ में आयोजित चैंपियंस बोट लीग -23 रेस के बीच 20 प्रतिभागियों की एक नाव पलट गई। भारतीय नौसेना के गोताखोर त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी में कूद गए। उन्होंने बचाव अभियान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments