google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कैंसर से जीती जंग, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी....

Nov 3, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चंडीगढ़- पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कैंसर को हरा दिया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं डॉ.नवजोत कौर ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कैंसर फ्री होने की जानकारी साझा की है। पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स नवजोत कौर को उनके जज्बे के लिए बधाई दे रहे हैं। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को ब्रेस्ट कैंसर था। उन्होंने लिखा कि यह मेरा भाग्य है कि मैं कैंसर से मुक्त हो गई हूं। नवजोत कौर ने पोस्ट में लिखा,’मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पीईटी स्कैन के अनुसार मुझे कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। इससे मेरे पूरे शरीर का अंग दान संभव हो गया है। मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मैं भी अपने बाल दान कर सकी।’


नवजोत कौर को कैंसर होने की पुष्टि उस दौरान हुई थी, जब उनके पति जेल में बंद थे। गैर-इरादतन हत्या के मामले में जेल में बंद रहे नवजोत सिंह सिद्धू जब बाहर निकले तो परिवार ने बेटे की शादी भी तय कर दी। नवजोत कौर के पति नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर से ग्रसित होने पर पूरी तरह से साथ दिया। काफी दिन तक वो राजनीति से दूर रहे और साये की तरह उनके साथ रहे। नवजोत कौर की हर कीमोथेरपी उन्होंने हाथ थाम कर पूरी करवाई। सिद्धू अपने हाथों से पत्नी को खाना खिलाते हुए भी दिखाई दिए। यही नहीं हरिद्वार से लेकर काशी तक नवजोत सिद्धू अपनी पत्नी को कई धार्मिक यात्राओं पर भी लेकर गए।


नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। सिद्धू के बेटे करण सिद्धू की शादी की तारीख तय हो गई है। करण की शादी 7 दिसंबर को इनायत रंधावा से होगी। इनायत रंधावा पटियाला की रहने वाली हैं। उनके पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में भी डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं। वहीं करण सिद्धू वकील हैं। अब नवजोत कौर के कैंसर को मात देने के बाद परिवार में खुशियाँ और भी बढ़ गई हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html