google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेटी वालो का किया नव सृजन मंच ने सम्मान.....

Oct 20, 2023
3 min read










































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

9 महिलाओं का अलग0-अलग क्षेत्रो में उपलब्धियों के लिए हुआ सम्मान

प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बहुआयामी आयोजन बिटिया जन्मोत्सव के अंतर्गत 101 बेटियों के माता पिता का सम्मान किया गया | संस्था नवसृजन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने संस्था पिछले 8 वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है जिसमे अब तक हजारों परिवारों को इस आयोजन के अन्तर्गत सम्मानित किए जा चुके है | वृंदावन हाल सभागार में सम्पन्न हुए | आयोजन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अरुणा पलटा कुलपति हेमचंद विश्विद्यालय दुर्ग, अध्यक्षता मधु अरोरा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स, विशेष अतिथि आभा मिश्रा सरक्षक छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स उपस्थित थी |अध्यक्षीय भाषण में संस्था के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा की विगत 8 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है | साथ ही संस्था की वर्षभर की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया | कार्यक्रम की मुख्यातिथि अरुणा पलटा कुलपति ने आयोजन की तारीफ करते हुए की ऐसे आयोजन बहुत ही कम देखने मिलते है |

जहां एक तरफ बेटियो के जन्म को लेकर आज भी लोग चिंतित हो उठते है वैसे में यह आयोजन एक प्रेरणा देता है ऐसे आयोजन को प्रत्येक शहर में किया जाना चाहिए | आभा मिश्रा ने भी आयोजन को एक उपयोगी और प्रेरक आयोजन बताया 6 माह से भी कम उम्र की 101 बेटियो की किलकारी से सभागर गुंजायमान था जिसमे 2 दिन से लेकर 6 माह तक की बेटियां नवरात्र में माता स्वरूप में उपस्थित थी कार्यक्रम के आरम्भ में सर्वप्रथम कन्या पूजन कर 101 बेटियों की आरती की गई, मा दुर्गा का स्वरूप धारण की हुई नन्ही बच्ची जसलीन कौर आकर्षण का केंद्र रही | सभी 101 नन्ही बच्चियों को माता को चुनरी ओढाई गई और उनकी आरती उतारी गई, डा रश्मि चावरे आहार विशेषज्ञ ने आहार और पोषण सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा की बच्चे के जन्म के बाद अक्सर माँ अपने आहार को लेकर उतनी गम्भीर नही रहती उन्होंने आहार पोषण को लेकर लापरवाही न बरत खान-पान पर विशेष गौर करने की बात कही 9 महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें गायत्री साहू वकालत के क्षेत्र से, स्तुति भालधरे शिक्षा के क्षेत्र से, रेणु पाल समाजसेवा के क्षेत्र से, वंशिका अग्रवाल व्यवसाय के क्षेत्र से, रजनी ठाकुर प्रकारिता के क्षेत्र से, गौतमी मटियारा नृत्य कला के क्षेत्र से, मोनिका सुराना समाजसेवा के क्षेत्र से, अमिता साहू योग के क्षेत्र से, नीलम कौर शिक्षा के क्षेत्र से को सम्मानित किया गया |

101 बेटियों के माता-पिता को बेटियों का जन्म उनके लिए गौरव का विषय है यह भाव लिए सम्मानपत्र दिया गया | साथ ही बेबी किट जिसमे बच्ची के लालन पालन की वस्तुएं फ्रॉक साबुन पावडर खिलौने बच्चो की मच्छर दानी और अन्य वस्तुए थी दी गई साथ ही बेटियों को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी उन तक पहुचाने का प्रयास किया गया | कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद स्वरूप चना पूड़ी और हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया | कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल जैन और डा प्रीति सतपथी ने किया | आभार प्रदर्शन डा देवाशीष मुखर्जी ने किया आयोजन में प्रमुख रूप से संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा डॉ देवाशीष मुखर्जी कांतिलाल जैन किशोर महानंद, डा प्रीति सतपथी, मनीषा बघेल, डॉ रश्मि चावरे, पदमा शर्मा विनय शर्मा, नरेश नामदेव सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में सतीश छुगानी, डा मंजू ठाकुर सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे, अमरजीत सिंह छाबड़ा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html