google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नैशनल प्लेयर का मर्डर, दोनों हाथ काट कर खाली प्लाट में फेंकी लाश...

Oct 9, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लुधियाना , पख्खोवाल रोड़ पर स्थित कंट्री विल्ला कालोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक की गली-सड़ी लाश मिलने से दहशत फैल गई। लाश के दोनों हाथ काटे हुए थे। पुरानी लाश होने के कारण लाश में कीड़े चल रहे थे और आस पास के इलाके में दुर्गंध फैली हुई थी। कालोनी के चौकीदार को जब लाश के बारे में पता चला तो उसने ललतों चौकी इंचार्ज एएसआई रविंदर शर्मा को दी। पता चलते ही पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना करने के बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से मरने वाले युवक की पहचान जोधां के रहने वाले नेशनल गत्तका खिलाड़ी रघुवीर सिंह 27 साल के रूप में की है। पुलिस ने मौके से उसका मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। जांच दौरान पुलिस को मौके से उसके दोनों हाथ भी नहीं मिले, जिन्हें लेकर पुलिस काफी समय तक तलाश करती रही।


चौकी इंचार्ज रविंदर शर्मा ने बताया कि इलाके के रहने वाले चौकीदार ने बताया कि इलाके में काफी खाली प्लाट होने के कारण आस पास के गांव की महिलाएं लकड़िया काटने के लिए आती हैं। जिस कारण वह अक्सर चैकिंग करता रहता है। इतवार को जब वह चैकिंग कर रहा तो उसने खाली प्लाट के निकट मोटरसाइकिल देखा, जिस पर वह कुछ आगे गया तो वहां पर काफी दुर्गध फैली हुई थी और किसी की लाश पड़ी थी। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया।


जांच अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच लावारिस होने के कारण उन्होंने पुलिस कंट्रोल पर सूचित किया और उसके पास से दस्तावेजों से पता चला कि वह जोधां का रहने वाला है। उसके पिता जगजीत सिंह ने बताया कि वह 5 अक्तूबर से घर से गया हुआ है और वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद उन्होंने जोधा पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर गत्तका खेलता था और उसकी अपनी गेम में काफी पकड़ थी। वह साऊथ सिटी में किसी के घर पर ड्राइवरी का काम करता था। पुलिस ने जब उसके मालिकों से बात की तो पता चला कि उसने 5 अक्तूबर से दो दिन पहले ही काम पर आना छोड़ दिया था और उसका फोन भी बंद आ रहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html