google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय तथा बसना तालुका न्यायालय में 13 सितंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Sep 13, 2025
2 min read

Updated: Sep 15, 2025

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंबित राजीनामा प्रकरण जैसे—दांपत्य एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, भूमि अधिग्रहण, चेक बाउंस, सूखा अधिकार, आपदा प्रबंधन, क्षतिपूर्ति, यातायात चालान, बिजली, पानी, दूरभाष एवं बैंक संबंधी मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।


लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि एक 5 वर्ष पुराना आपराधिक (Criminal) मामला

और एक घरेलू विवाद का मामला भी आपसी सहमति से निपट गया, जिससे संबंधित पक्षों को बड़ी राहत मिली।


बसना में सबसे ज्यादा निपटान

जिले में सबसे अधिक मामले बसना न्यायालय में दर्ज थे और वहीं सबसे ज्यादा मामले निपटाए भी गए।

केवल समरी प्रकरण (Summary Cases) की बात करें तो बसना में 500 से अधिक मामलों का निपटारा हुआ, जो पूरे जिले में सबसे बड़ी उपलब्धि रही। कुल मिलाकर 547 समरी मामलों का निराकरण कर न्याय सुलभ कराने का कार्य किया गया।

अध्यक्षता और संचालन


नेशनल लोक अदालत खंडपीठ क्रमांक-01, बसना की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी श्री मंजीत जांगड़े द्वारा की गई। उनकी देखरेख में न्यायिक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों ने मिलकर लंबित मामलों को सुलझाया।

न्याय आपके द्वार की भावना


नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य “न्याय आपके द्वार” की परिकल्पना को साकार करना है। ताकि आम नागरिकों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके।


यह संदेश दिया गया कि—

“ना किसी की जीत, ना किसी की हार,

नेशनल लोक अदालत है उपहार,

वह भी सीधे आपके द्वार।”


पूरे भारत में एक ही दिन, एक ही समय पर आयोजित हुई यह लोक अदालत पूरी तरह सफल रही।

भले ही कुछ लोग इसकी महत्ता को अभी न समझ पाएं, परंतु आने वाले समय में यह पहल न्याय व्यवस्था का मील का पत्थर साबित होगी।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद ने कहा—

“न्याय अब केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहेगा,

बल्कि चौपालों तक पहुँचकर हर नागरिक की आवाज़ सुनेगा।” #breakingadnnews #mahasamund #lokadalat #chhattisgarh #court

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html