तहसील बसना में पहली बार हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 17 मामलों का हुआ निपटारा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बसना - राष्ट्रीय व राज्य विधि सेवा प्राधिकरण की सूचना के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) रविराज ठाकुर, तहसीलदार नमिता मारकोले एवं नायब तहसीलदार बसना ललित सिंह के मार्गदर्शन में तहसील न्यायालय बसना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 16 दिसंबर को सुबह 10.30 से 4:00 बजे तक किया गया | जिसमें दाखिल पूर्व मामले व न्यायालय में लंबित दाण्डिक प्रकरणो से सम्बंधित मामलो की सुनवाई की गई।
जमीन संबंधी विवाद -
बसंत यादव एवं शिवकुमार यादव विरूद्ध अमरीका यादव ग्राम भंवरपुर एवं मधुसूदन पात्र निवासी गधाभांठा का पिलेश्वर पटेल से जमीन से संबधित मामला चल रहा था जिसमे दोनों पक्ष उपस्थित होकर राजीनामा कर खुशी - खुशी प्रकरण को ख़त्म करवाये। राजेंद्र प्रसाद ओगरे का अपने पिता अक्तिराम ओगरे से धान का बोनस को लेकर विवाद था, जिसमे पिता पुत्र उपस्थित होकर राजीनामा किये। रामप्रसाद साव का कुशु यादव ग्राम तरेकेला से पैसे के लेनदेंन को लेकर मनमुटाव था जिसमे दोनों राजीनामा किये |
शराब के नशे मे पति-पत्नी का विवाद -
नागेश भोई निवासी गढ़पटनी का अपनी पत्नी ललिता भोई से एवं भैंसाखुरी निवासी प्रफुल्ल रात्रे का पत्नी अनिता रात्रे से तथा ग्राम ख्वाशपाली निवासी गोविन्द का अपनी पत्नी मानकीबाई से शराब के नशे मे मारपीट को लेकर मामला लंबित था जिसमे पति - पत्नी उपस्थित होकर राजीनामा किये |
धामनघुटकुरी निवासी लखपति प्रधान समेत 6 लोगो का प्रभासिनी दास मितानिन का अश्लील कमेंट्स को लेकर आपसी विवाद था जिसमे दोनों पक्षो की उपस्तिथि मे राजीनामा के आधार पर निपटारा किया गया |
सामाजिक बहिष्कार को लेकर ग्राम टांगापासा से महेंद्र पटेल एवं अन्य 5 एवं भंवरपुर निवासी उदल पोर्ते समेत 5 अन्य का के भरत लाल सिदार के साथ विवाद था जिसमे आपसी समझौते से प्रकरण का निपटारा किया गया |
तहसील कार्यालय मे पदस्थ 107,116 (जा. फो.) दाण्डिक मामलो की वाचक रीना पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि सभी पक्षकारों को दिनांक 16.12.2023 को नेशनल लोक अदालत के सम्बन्ध में समन्स भेजकर सुचना दी गई थी जिसमे 17 मामलो का निराकरण हुआ जिसमे तहसील न्यायालय के सभी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments