google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बंद किया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल...

Nov 30, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

श्रीनगर- चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी)- श्रीनगर ने गुरुवार को शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, छात्रों को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली करने के लिए भी कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर सोशल मीडिया पर एक छात्र की पोस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के अन्य संस्थानों में भी फैलने के एक दिन बाद एहतियात के तौर पर एनआईटी सहित दो कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित कर दी गईं।


छात्र कल्याण के डीन ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें लिखा है कि सभी छात्रावास बोर्डर्स तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया जाता है। इसमें कहा गया है, “यह सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है।” एक अलग आदेश में, रजिस्ट्रार ने कहा कि पीएचडी और पीजी छात्र 15 दिसंबर, 2023 से अपना काम फिर से शुरू कर सकते हैं।


एनआईटी-श्रीनगर के अधिकारियों ने अवकाश की घोषणा की जबकि इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स ने आज के लिए निर्धारित सभी कक्षा कार्य और परीक्षाओं को निलंबित कर दिया। धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने वाली, एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मंगलवार को एनआईटी-श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसे छुट्टी पर घर भेज दिया गया है। छात्र जम्मू-कश्मीर का निवासी नहीं है।


छात्रों ने शहर के निगीन इलाके में स्थित संस्थान के दोनों गेट को बंद कर दिया और परिसर के अंदर नारे लगाए। विरोध के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र के खिलाफ समुदायों के बीच धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया है। पोस्ट के खिलाफ बुधवार को यहां अमर सिंह कॉलेज और इस्लामिया कॉलेज में भी विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके वीडियो कई सोशल मीडिया यूजर ने साझा किए।


पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), कश्मीर वी. के. बिरदी ने मंगलवार को कहा, ‘‘पुलिस को एनआईटी परिसर में छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बारे में सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला कि एक छात्र ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। हालांकि वीडियो छात्र का नहीं था, बल्कि यूट्यूब से लिया गया था।’’ बिरदी ने कहा कि पोस्ट की सामग्री ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आईजीपी ने कहा था, ‘‘पुलिस को एनआईटी रजिस्ट्रार से एक लिखित शिकायत मिली है जिसमें कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। हमने कानून की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है। जांच जारी है।’’


इस बीच जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस पैगंबर मुहम्मद का सर्वोच्च सम्मान करती है और किसी भी परिस्थिति में हम इसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे।” उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने कर्तव्यों को बहुत जिम्मेदारी से निभाएगी… हम पर भरोसा करें, जैसे हमने तुरंत मामला दर्ज किया, हम इसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे। इसके बहाने अन्य तत्वों को इसमें न कूदने दें।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html