समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान ने की PM मोदी की तारीफ...कहा ये

बीते सप्ताह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान के रामपुर स्थित आवास समेत कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई | ये कार्रवाई तीन दिन तक चली | ये छापेमारी आजम खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी थी | आईटी की टीम उनके घर से मिले दस्तावेजों की जांच कर रही है, इस बीच सपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नजर आए | आजम खान ने कहा कि पीएम मोदी इस देश के सबसे बड़े व्यक्ति हैं |
दरअसल हुआ ये कि रविवार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन था | ऐसे में जब आजम खान से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "आज के दिन वो इस देश को शांति से चलाएंगे | प्यार मोहब्बत कायम करेंगे... नफरतें खत्म करेंगे.. सत्ता रहे या न रहे.. अपने नाम को जिंदा रखने के लिए वो करेंगे जो उनसे पहले किसी ने न किया हो, अच्छाई के लिए, ऐसी हम उम्मीद करते हैं और ऐसा ही उन्हें करना चाहिए, क्योंकि वो इस देश के सबसे बड़े व्यक्ति हैं."






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments