"राष्ट्रीय भोजली महोत्सव " रायपुर में, लाखों की संख्या में शामिल होंगे अनुयायीगण...पढ़ें कहा और कब...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना संघ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा राज्य तथा युवा प्रकोष्ट के संयुक्त तत्वावधान में परम् श्रद्धेय गोंडवाना गुरूददा, गुरूदाई जी के सानिध्य में सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर विगत 16 वर्षों से "राष्ट्रीय भोजली महोत्सव " का कार्यक्रम सामाजिक सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष 30 अगस्त 2023 को बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में राष्ट्रीय भोजली महोत्सव का कार्यक्रम प्रातः 7:00 से रात्रिकालीन तक आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अध्यक्षता-गोंडवाना गुरूमाता राजमाता दुलेश्वरी सिदार (अध्यक्ष जनपद् पंचायत पाली, जिला कोरबा) विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के सम्माननीय मंत्री, विधायकगण, महापौर सहित समाज प्रमुख व अन्य गणमान्यजनों को आमंत्रित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों-महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश, बिहार, असम, कर्नाटक आदि राज्यों से भी समाज प्रमुख तथा लाखों की संख्या में भोजली माता के प्रति आस्था विश्वास के साथ गोंडी धर्म के अनुयायीगण शामिल होंगे।

भोजली माता की सेवा सावन मास उजियारी पक्ष अष्टमी को बीज - भिगोना, नवमी में बांस की टोकरी, फूल कांस के बर्तन या दोना पत्तल में बारीक रेत से बीज बो कर अपने अपने घरों में सेवा की दी जाती है, वहीं सातवे दिन अर्थात सावन पूर्णिमा को राजधानी रायपुर में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से सेवा अर्जी कर सायं 4. 00 बजे भोजली माता सरोवर स्नान हेतु बूढ़ातालाब के लिए रवाना होगी। पश्चात् पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर, देर रात अपने अपने घरों के लिए वापसी होगी।
उद्देश्य : विलुप्त हो रही बहुमूल्य संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करना, समाज में संगठन व सहयोग की भाव पैदा करना, मानव जीवन में भोजली की महत्व को बताना, सभी के जीवन में हरियाली, खुशी का भाव पैदा करना तथा प्रदेश, देश व विश्व में हरियारी, मित्रवत् संदेश देना आदि।
भवदीय
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति पं.क. 19980 एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ पंजी.क. 3141
अध्यक्ष चन्द्रभान नेताम एल नुरेटी सचिव गौकरण कुंजाम कोषाध्यक्ष प्रीतम छेदया महासचिव टुमन ओटी ज़िला नगर अध्यक्ष मोहित दर्रों जी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments