google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नारकोटिक्स सेल द्वारा पुरानी बस्ती से गांजा तस्कर गिरफ्तार...

Dec 21, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर- आज नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुरानी बस्ती से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर ने सूचना दी थी कि पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत सांई मंदिर पास राधा स्वामी नगर में एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मुख्तियार असगर खान निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश का होना बताया।


टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मुख्तियार असगर खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 497/23 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।


कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि. किशोर सेठ, प्र.आर. गुरूदयाल, उपेंद्र यादव, आर. कमल धनगर, भूपेन्द्र मिश्रा तथा थाना पुरानी बस्ती से सउनि. जीवन पारकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।


गिरफ्तार आरोपी- मुख्तियार असगर खान पिता असगर खान उम्र 32 वर्ष निवासी रामलीला मैदान के पीछे चिन्हेट जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html