google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ में एनडीपीएस मामलों के तहत 2 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ और नशीली दवाएं नष्ट.....

12 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने एनडीपीएस (NDPS) मामलों में जब्त किए गए करोड़ों के अवैध सामान को नष्ट कर दिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देशों और जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। नष्ट की गई कुल सामग्री की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये आंकी गई है।


जामगांव प्लांट में जलाया गया गांजा -

कार्रवाई के दौरान जिले के 16 विभिन्न एनडीपीएस प्रकरणों से जुड़े कुल 415.991 किलोग्राम गांजे और 3 गांजा पौधों को पूरी सुरक्षा और नियमों के तहत नष्ट किया गया। इसके लिए इन मादक पदार्थों को एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के जामगांव प्लांट ले जाया गया, जहां प्लांट की भट्ठी में इन्हें जलाकर पूरी तरह खत्म कर दिया गया।


बुलडोजर से कुचलकर नष्ट की गईं दवाएं -

गांजे के अलावा मामलों में जब्त प्रतिबंधित नशीली दवाओं पर भी कड़ा एक्शन लिया गया। इनमें 108 नग प्रतिबंधित सिरप और 529 नग प्रतिबंधित टैबलेट व कैप्सूल (कुल 637 नग दवाइयां) शामिल थीं। इन सभी नशीली दवाओं को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर और रोड रोलर की मदद से कुचलकर जमीनी गड्ढे में दबाया गया, ताकि इनका दोबारा कोई दुरुपयोग न हो सके।


वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई -

यह पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (डीआईजी) शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पूरी की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी समेत समिति के अन्य सदस्य और पंचगण मौके पर उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में पूरी विधिक प्रक्रिया का पालन किया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html