google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नंदन सिंह की चिट्ठी रायपुर पश्चिम के भाईयों बहनों के नाम.....

Nov 16, 2023
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

आदरणीय भाईयों और बहनों,

आप सभी को दीपावली, भाईदूज, गोवर्धनपूजा और छठपूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाईयां

आप सभी भाईओं और बहनों को विदित हो कि आम आदमी पार्टी ने आपके इस भाई को रायपुर पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है और आप सबके आशीर्वाद में मेरा प्रचार प्रसार काफी अच्छे से चल रहा है और ईश्वर ने चाहा तो आपका यह भाई इस चुनाव में अच्छे मतों के अंतर से जीतेगा क्यूंकि विगत दो वर्षों कि मेरी दिन रात एक करने कि मेहनत रंग ला रही है। जहाँ भी मैं जा रहा हूँ लोग मुझे अपना स्नेह और आशीर्वाद दे रहे हैं, हर कोई एक ही बात कह रहा है कि अन्य दलों को बहुत मौका दे दिया लेकिन वो सभी दल उम्मीदों पे खरे नहीं उतरे और इस बार उम्मीद कि एक नयी किरण बन कर आम आदमी पार्टी आयी है और इस पार्टी ने एक जुझारू आम कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है इसलिए इस बार सब लोग झाड़ू चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने का मन बना चुके है।


आप सब जानते है कि इस चुनाव में अन्य पार्टी के लोग बेतहाशा पैसे खर्च कर रहे हैं इससे उनके मनसूबे को जाना जा सकता है। आपका यह भाई हर सुख दुःख में आप के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा। आप किसी भी पार्टी के समर्थक हों मैं आपको उस पार्टी को छोड़ने को नहीं कह रहा हूँ बल्कि यह कह रहा हूँ कि आप अपने पार्टी में बने रहने के साथ इस बार मुझे मौका देकर देखिये, मैं राजनीती की परिपाटी बदलने का प्रयास करूँगा, महिला सुरक्षा के लिए सार्वजानिक जगहों पर CCTV लगवाने के लिए बचनबद्ध हूँ, विधायक निधि का उपयोग मोहल्ला सभा में चर्चा करने के बाद ही खर्च होगा, सभी गार्डन में शोचालय और पानी कि समुचित व्यवस्था करूँगा, अवैध नशाखोरी को तुरंत बंद करूँगा सबसे बड़ी बात मेरी विधायक हेल्प लाइन के जरिये आपके सेवा के लिए 24घण्टे आपके साथ जुड़ा रहूँगा।


महाकवि दुष्यंत के एक शेर के साथ मैं अपनी बात को यहीं विराम दूंगा

“सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।”

जय हिन्द जय भारत, भारत माता की जय


आप सभी के आशीर्वाद और वोट का आकांछी

नंदन सिंह (मोबाइल नंबर: 8770535987 )

प्रत्याशी: रायपुर पश्चिम विधान सभा

चुनाव चिन्ह: झाड़ू (बटन नंबर एक)

एक विशेष निवेदन इस चिट्ठी को अपने सभी परिवार, परिचित मित्रों और सगे सम्बन्धियों को भेजना न भूलें, आपका बहुत बहुत आभार और धंन्यवाद |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html