google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आम लोगों के लिए आज से शुरू हुई नमो भारत, 20 रुपया शुरुआती ‎किराया.....

Oct 22, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आम लोगों के लिए आज से नमो भारत ट्रेन की शुरुआत हो गई है। यह देश की पहली रै‎पिड ट्रेन है जो पटरी पर दौड़ने लगी है। हालां‎कि अभी यह केवल 17 ‎किमी का सफर तय करेगी, ‎जिसका शुरुआती ‎किराया 20 रुपया होगा। ‎गौरतलब है ‎कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में देश की पहली रैपिड रेल का शुभारंभ कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11:15 बजे किया था। 17 किलोमीटर लंबे पहले खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनें आज, 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरू हो गई है, जो रात 11 बजे के बीच चालू रहेंगी। शुरुआत में ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध होंगी, हालांकि भविष्य में आवश्यकता के आधार पर इसमें बदलाव हो सकते हैं। बता दें ‎कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 82 किमी लंबा है हालांकि अभी ट्रेन सिर्फ 17 किलोमीटर तक के रूट पर शुरू हुई है। गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदिनगर से होते हुए कम से कम 1 घंटे में यह दिल्ली से मेरठ तक का सफर तय कर लेगी। फिलहाल यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर के रूट पर ही चलेगी। यह इस ट्रेन का पहला चरण है |


जिसमें पहले साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन यानी कुल 5 स्टेशन बनाए गए हैं। रैपिडएक्स के स्टेंडर्ड क्लास में किराया 20 रुपये से शुरू होगा। वहीं, प्रीमियम क्लास में यह टिकट 40 रुपये होगा। स्टेंडर्ड क्लास में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 50 रुपए जबकि प्रीमियम क्लास में इसी दूरी तक साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का किराया 100 रुपये होगा। एनसीआरटीसी ने कहा कि 90 सेमी से कम हाइट वाले बच्चे मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे और यात्री इसमें अपने साथ 25 किलो तक के सामान को साथ ले जा सकेंगे। इसकी टिकट मेट्रो की तरह ही मिलेगी। यानी काउंटरों, टिकट वेंडिंग मशीनों से टिकट खरीदे जा सकते हैं। यह ट्रेन दिखने में आकर्षक तो है ही साथ ही यात्रियों के इसमें सुविधाएं भी अनुकूल हैं। यह मेट्रो की तरह नजर आती है। पूरी ट्रेन में ऐसी होने के साथ ये लंबे सफर के लिए यात्रियों के लिए आरामदायक सीट लगाई गईं हैं।


मेट्रो के अंदर कॉरिडोर में भी अच्छा खासा स्पेस दिया गया है। 2 गुणा 2 ट्रांसवर्स सीट, खड़े होकर यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्थान, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, डायनेमिक रूट मैप, जैसी कई सुविधाएं होंगी। इस ट्रेन में एक बार में करीबन 1700 यात्री सफर कर सकेंगे। आरआरटीएस ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, ये ट्रेनें पटरियों पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। वहीं 60 मिनट में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। 6 कोच वाली इस ट्रेन का लुक बिल्कुल बुलेट ट्रेन की तरह है। आरआरआरटीएस को उन यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो तेज गति और शांत तरीके से लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html