google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व भारतीय कप्तान के नाम का किया इस्तेमाल... जानें पूरा मामला

Oct 27, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रांची- भारताय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई सीरीज और ट्रॉफी जीती हैं, जिसमें उन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी दर्ज की है | साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी 2007 में भारतीय टीम के कप्तान बन गए और इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम को जिस तरह से आगे बढ़ाया उसकी पूरे देश में तारीफ की जाती है | अब बताते हैं आखिर हुआ क्या है…


झारखंड से अपहरण का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है | जहां शातिर बदमाशों ने स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नाम पर झांसा देकर एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया | अपराधियों के इस नए तरीके ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है |


मामला झारखंड की राजधानी रांची का है | दरअसल, जगन्नाथपुर निवासी मधु देवी अपने दो बच्चों के साथ रांची के हिनू में एक स्टाल से बच्चे के लिए कुछ खरीद रही थी | तभी अचानक एक बाइक सवार एक महिला के साथ वहां आया और कहने लगा कि धोनी गरीबों को 5 हजार रुपये और घर बांट रहे हैं | मधु देवी उस शख्स के झांसे में आ गई | उसने लालच में आकर कहा कि क्या वे उसे भी वहां छोड़ देंगे, जहां धोनी पैसे बांट रहे हैं |


बाइक सवार ने इस बात पर हामी भर दी | फिर मधु अपनी डेढ़ साल की बच्ची समेत उस शख्स की बाइक पर सवार हो गई | जबकि मधु ने अपनी 8 साल की बेटी को वहीं खाने पीने के स्टॉल पर छोड़ दिया | बाइक सवार लोगों ने मधु को हरमू के पास बिजली ऑफिस पर उतार दिया | फिर महिला से बोले कि इसी दफ्तर में गरीबों को पैसे बांटने के संबंध में बैठक चल रही है | जैसे ही मधु का ध्यान भटका बाइक सवाल शख्स और उसकी साथी महिला ने मधु के बच्चे को उठाया और बाइक लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए |


हालांकि मधु ने दौड़कर उन दोनों को पकड़ने की कोशिश की और शोर भी मचाया लेकिन तब तक वे दोनों बच्चे को लेकर भाग निकले | इसके बाद पीड़ित महिला मधु ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई | थानेदार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है | मौका-ए-वारदात के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है | जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे |


लेकिन पुलिस की बातें केवल हवाई दावा साबित हो रही हैं | क्योंकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं | अभी तक पुलिस को अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग या पता नहीं मिला है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html