खदान में युवती की नग्न अवस्था में मिली लाश जानें पूरा मामला ......
Updated: Sep 23, 2023

खदान के अंदर पानी में एक युवती की नग्न लाश मिली है, उसके कपड़े खादान के किनारे रखे हुए थे, युवती घर से बिना बताए निकली थी, 7 घंटे से तालाश कर रहे परिजन जब खादान के पास पहुंचे तो उसके कपड़े पानी के किनारे रखे हुए मिले | थोड़ी देर बाद युवती का शव ऊपर आकर उतराने लगा, सूचना पर पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि मृतका का नाम प्रियंका (19) पुत्री बलवान अहिरवार था, वह काशीनगर गांव की रहने वाली थी।
उसके चाचा अशोक अहिरवार ने बताया कि प्रियंका मानसिक रूप से कमजोर थी, बुधवार को वह बिना बताए घर से निकली तो एक बार परिजन उसे पकड़कर ले आए थे, फिर करीब 11 बजे वह बिना बताए निकल गई, आसपास के एरिया और रिश्तेदारी में पता किया तो कोई सुराग नहीं लगा | शाम को तलाश करते हुए गांव के नजदीक क्रेशर की खादान पर पहुंचे तो प्रियंका के कपड़े खादान के किनारे रखे थे, खादान में करीब 30 फीट पानी भरा हुआ है | इससे आभास हो गया कि प्रियंका अंदर है, ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी, थोड़ी देर में प्रियंका का शव ऊपर आने लगा | उसके बदन पर कोई कपड़ा नहीं था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments