google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नए साल पर पर्यटकों के लिए नैनीताल पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट...

Dec 22, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

नैनीताल- क्रिसमस और नए साल पर नैनीताल कैंची धाम और आसपास के इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। नैनीताल जिले में साल के अंत में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अलावा यहां होटल बुकिंग को लेकर भी काफी समस्या सामने आती रहती है। पर्यटकों की भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने इससे निपटने के लिए पूरा रूट चार्ट तैयार किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल जिले के लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है।


नैनीताल शहर का यातायात प्लान-

1) नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहन बगैर किसी रोक-टोक के किसी भी निर्धारित मार्ग से आ-जा सकते हैं। सामान्यतः वाहनों की पार्किंग मैट्रोपोल, अशोका व डीएसए पार्किंग में होती है। इन तीनों पार्किंग स्थानों में सामान्य स्थिति में 900 से 1000 वाहनों की पार्किंग की जाएगी।


2) फ्लैट (डीएसए), मैट्रोपोल व अशोका पार्किंग में 70% वहां पार्क होने के पश्चात वाहनों को सूखाताल पार्किंग एवं कुमांऊ मण्डल विकास निगम पार्किंग में पार्क किया जायेगा।


3) कुमाऊं मण्डल विकास निगम एवं सुखताल पार्किंग लगभग 70% भर जाने के बाद भवाली से नैनीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, भवाली से बैंड नंबर 01 को डायवर्ट कर रूसी बाईपास, हल्द्वानी रोड पर पार्क किया जाएगा। यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।


इसी प्रकार कालाढूंगी की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास, कालाढुंगी रोड एवं नारायण नगर पार्किंग में पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।


4) इन स्कीम के प्रभावी होने पर भी नैनीताल शहर में यदि पर्यटकों के वाहनों का दबाव होता है तो नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) एवं भीमताल तिराहा (काठगोदाम) में वाहनों की चैकिंग प्रारंभ करते हुए भीमताल, भवाली व अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटकों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से होते हुए मंगोली रूसी 01 से रूसी 02 होते हुए बैंड नं 01 से भवाली अल्मोड़ा भेजा जाएगा।


5) नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से नैनीताल की ओर केवल केंमू की बस व टेंपो ट्रैवलर आएंगी। बाकी पर्यटकों की (बडी बसें) नैनीताल तिराहा कालाढुंगी से ऊपर नहीं जा सकेंगी।


6) बारा पत्थर से पंगोट रोड पर टेंपो ट्रैवलर नहीं जाएगे, केवल हल्के चौपहिया वाहन को ही प्रवेश दिया जाएगा।


7) नैनीताल शहर में यातायात का दबाव अगर फिर भी बढ़ता है तो नैनीताल आने वाले अन्य जनपदों के बाइकर्स को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी व रानीबाग में रोका व पार्क कराया जाएगा। यहां से ये लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट (बस, टैक्सी) के माध्यम से नैनीताल को आ सकेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html