कोर्ट के आर्डर मांगने पर नायब तहसीलदार ने खुलेआम लड़की को मारा थप्पड़........

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में महिला नायब तहसीलदार ने खुलेआम एक लड़की को थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो सथानीय व्यक्तियों ने बनाया जो वायरल हो गया। जिसमे लड़की और नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी के बीच कहासुनी हो रही है। आस-पास बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं। इसी बीच महिला अफसर लड़की को थप्पड़ मार देती हैं।
इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिसकर्मियों ने महिला अफसर को वहां से हटाया। इससे नाराज लड़की के परिजनों ने कपसेठी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद SDM ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हालांकि, महिला अफसर का कहना है कि वायरल वीडियो में अधूरा सच दिखाया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments