नायब सैनी - मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में हरियाणा की अहम भूमिका रहेगी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी आज सुबह कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक सुभाष सुधा ने बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में हरियाणा की अहम भूमिका रहेगी। नायब सैनी ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को जो जिम्मेवारी दी है |
वह इसको निभायेंगे और मिशन 2024 में हरियाणा की सभी 10 लोक सभा सीटें जीत कर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करती है। उसने राजस्थान में किसान की कर्ज माफी को मुद्दा बनाकर सत्ता हथियाई है। कर्जा तो माफ नहीं हुआ लेकिन वहां 19 हजार 500 किसानों की जमीनें कुर्क हो गयी व साढ़े 4 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments