google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेरी खुली चुनौती है, सीट भूपेश तय कर लें, हरा कर दिखाऊंगा- बृजमोहन....

Nov 12, 2023
3 min read









































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • बृजमोहन सत्ता के अहंकार में नहीं लोगों के दिलों में जीता है

  • अब कांग्रेस पार्टी चुनाव भी ठेके पर दे रही है

  • दीपावली को अशांत करने की पूरी योजना थी

रायपुर - वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जोरदार हमला बोलते हुए उनको आरोपों के कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले आर्थिक अपराधियों के वे हिस्सेदार हैं। ईडी की टिप्पणी भी यही इशारा करती है।

बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि बृजमोहन ने हार से बचने के लिए यह नाटक किया है तो मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देता हूं कि स्थान वे तय कर ले, जहां से वे चुनाव लड़ना चाहते हैं, मैं उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार हूं । उन्होंने कहा बृजमोहन सत्ता के अहंकार में नहीं, लोगों के दिलों में जीता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुझ पर जनसंपर्क के दौरान महापौर के निर्वाचन क्षेत्र अब्दुल रऊफ वार्ड में पठान ड्रेस पहने लोगों ने हमला किया। मेरे सुरक्षा कर्मियों ने मुझे पीछे खींच लिया तो बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई। बृजमोहन ने कहा मैं सात बार का विधायक हूं। एक जनप्रतिनिधि हूं। परंतु इस हमले के बाद मुख्यमंत्री की जो प्रतिक्रिया आई वह बेहद हैरान करने वाली गैर जिम्मेदाराना थी। अपराधियों के लिए दो शब्द बोलने की बजाय उन्होंने मुझ पर ही अपशब्दों का प्रयोग कर दिया और अपराधियों को संरक्षण देने खड़े हो गए। भूपेश बघेल का काम ही यही है। वे हर अपराधी की पैरोकारी करने खड़े हो जाते हैं। यह मेरा ही अपमान नहीं, रायपुर की उस जनता का अपमान है जिसने पिछले 35 सालों से मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। मुख्यमंत्री को अपने शब्दों के लिए रायपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वरना मैं मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को केरल और पश्चिम बंगाल की तरह बनाना चाहते है।


बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री पैसाखोर हो गए हैं। जो उन्हें अपनी काली कमाई का हिस्सा देता है, उसके साथ में हमेशा खड़े नजर आते हैं, उनका बचाव करते नजर आते हैं। इतने आरोप लगने के बाद भी अपने उन टट्टुओं जिन पर जग्गी हत्याकांड के आरोप लगे हैं, उन्हें भरपूर संरक्षण मुख्यमंत्री दे रहे हैं। लगता है अपनी पूरी सत्ता ही उन्हें सौंप दी है।


बृजमोहन ने कहा कि आपने कई प्रकार के ठेके का जिक्र सुना होगा परंतु अब कांग्रेस पार्टी चुनाव भी ठेके पर दे रही है। ऐसा ही ठेका रायपुर दक्षिण विधानसभा में दिया गया है। जहां पर जोर जबरदस्ती का खेल खेला जा रहा है। लोगों को 17 तारीख चुनाव के बाद देख लेने की धमकी दी जा रही है। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में अब यह समझ लेना चाहिए कि अब अगर हमारे किसी कार्यकर्ता को धमकाया गया तो पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करेगी तो हम अपनी कार्रवाई करने बाध्य हो जाएंगे।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस प्रकार की भाषा का मेरे विरुद्ध उपयोग कर रहे हैं उससे मैं बहुत आहत हूं और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करूंगा। मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराऊंगा। साथ ही चुनाव आयोग से यह अपील भी करूंगा कि अगले 5 दिनों तक मुख्यमंत्री के ऐसे भाषण पर रोक लगाये।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दीपावली त्योहार को देखते हुए हमने संयम रखा और मुझे तो ये लगता है कि प्लानिंग करके ही दीपावली त्योहार पर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था ताकि छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को अशांत करके चुनाव को प्रभावित किया जा सके। एक तरह से ये कांग्रेस की हार की खीज को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ की जनता घोटालेबाज कांग्रेस को पहचान चुकी है। शराब घोटाला , रेत में घोटाला , डी एम एफ में घोटाला , गोठान, गोबर और कोयला में घोटाला , पीएससी में घोटाला जनता के सामने इनका असली चेहरा आ चुका हैं। छत्तीसगढ़ से इनकी विदाई तय हो गई हैं।


प्रेस वार्ता में रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता व विधि विभाग सह संयोजक बृजेश पांडेय भी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html