google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'मेरी जान को खतरा...' , सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बताया.....

Sep 29, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

संसद में आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद पर बसपा सांसद दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है | दानिश अली ने मांग की है कि पीएम मोदी को इस मामले पर बयान देना चाहिए, इस पत्र में दानिश अली ने दावा किया है कि उनकी जान का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए, साथ ही दानिश ने बिधूड़ी पर एक्शन की मांग भी दोहराई है | पीएम मोदी को लिखे पत्र में दानिश अली ने कहा है कि उनकी जान को खतरा हुआ है |


उन्होंने पीएम से संसदीय गरिमा बनाए रखने की अपील भी की | उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार की सार्वजनिक तौर पर निंदा करने से संसदीय कार्यवाही के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की आपकी प्रतिबद्धता का पता चलेगा, लोकसभा में चंद्रयान-3 पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था |


दानिश अली ने पत्र में कहा कि मैं सभी सांसदों को सदन के भीतर शिष्टाचार और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व को याद दिलाना चाहता हूं क्योंकि पूरी दुनिया हमें संसदीय लोकतंत्र के मार्गदर्क के रूप में देखती है, इस तरह की अभद्र घटनाओं का हमारे लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं होना चाहिए, दानिश अली ने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि बिधूड़ी के निंदनीय आचरण की जल्द से जल्द जवाबदेही तय की जानी चाहिए , उन्हें उपयुक्त दंड भी देना चाहिए ताकि कोई भी भविष्य में सदन में इस तरह की हरकत नहीं कर सके |


बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में चंद्रयान-3 की चर्चा के दौरान बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजक शब्दों का प्रयोग किया था. विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है कि आखिर उनके खिलाफ पार्टी कार्यवाही क्यों नहीं करे? उन्हें पार्टी की अनुशासन समिति को 15 दिन में नोटिस का जवाब देना होगा, सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है, कांग्रेस ने मांग की है कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सूत्रों के मुताबिक,रमेश बिधूड़ी से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात की थी, रमेश बिधूड़ी के मामले को बड़ी गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी भी दी थी कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें, बिधूड़ी के इस बयान की तमाम विपक्षी दलों ने आलोचना किये |


बीएसपी सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है, उन्होंने बिधूड़ी के मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की. यूपी की अमरोहा सीट से सांसद दानिश अली ने चिट्ठी में लिखा था कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए, किसी भी अनुभवी सदस्य को अनुशासित करने का यही तरीका है, ताकि हमारे देश का माहौल और खराब न हों. हालांकि, इससे पहले ओम बिरला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रमेश बिधूड़ी को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की चेतावनी दी थी | उन्होंने ये भी कहा था कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html