google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

मोदी की गारंटी को पूरी करने की गारंटी मेरी: बृजमोहन अग्रवाल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 22 दिसंबर रायपुर-छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत नौ विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने आठवीं बार विधायक बने बृजमोहन अग्रवाल समेत सभी मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उसके बाद से वो लगातार चुनाव जीतते चले आ रहे है। अपने इस आठवें चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास को 67,719 मतों से हराकर छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी विजय हासिल की थी।

राजनीतिक जीवन में यह पांचवा मौका है जब बृजमोहन अग्रवाल को मंत्री बनाया गया है। 1990 में पहली बार मध्य प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा की सरकार में मंत्री बनाया गया था।

उसके बाद 2003, 2008 और 2013 में भी छत्तीसगढ़ में रमनसिंह सरकार में भी मंत्री रह चुके है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, वो इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और छत्तीसगढ़ की जनता को दिया है और कहा कि, आपके प्यार और स्नेह के बदौलत ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा । पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अपना काम करूंगा। कोई भी काम ऐसा नहीं करेंगे जिससे रायपुर और छत्तीसगढ़ की जनता का सर झुके। उन्होंने कहा कि चुनावी वादों और मोदी की गारंटी को पूरी करने की गारंटी उनकी है।

उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित बनाने पर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ में गुंडों माफियाओं, अपराधियों, अवैध कब्जाधारियों का राज खत्म होगा और न्याय का राज शुरू होगा। यहां रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ को देश में नंबर वन बनाना ही उनका लक्ष्य रहेगा।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html