google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रसाद खाने पर मर्डर, खंभे में बांधकर लोगों ने पीटा.....

Sep 27, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ये युवक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था, वहां प्रसाद उठाकर खा लिया, इससे नाराज लोगों ने युवक को खंभे से बांधा और मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं, मामला नंद नगरी थाना इलाके का है, स्थानीय लोगों के अनुसार, सुंदर नगरी में मोहम्मद ईसार नाम का लड़का मानसिक रूप से बीमार था |


वो 26 सितंबर की तड़के करीब 4 बजे घूमते हुए अपने घर के पास बने एक मंदिर पहुंचा. वहां धार्मिक कार्यक्रम के चलते चौकी लगी हुई थी, ईसार ने मंदिर के पास बनी चौकी से प्रसाद के रूप में केला उठाया और खाने लगा, मौके पर मौजूद लोगों ने ईसार को पकड़ लिया और एक खंभे से रस्सी लगाकर बांध दिया, उसके बाद बेल्ट और डंडों से पिटाई की, घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि आरोपी किस तरह मानसिक बीमार युवक को पीट रहे हैं, घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया |


बताया यह भी जा रहा है कि पिटाई से ईसार को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. बताते चलें कि यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है, इससे पहले एक हिंदू लड़के की हत्या के बाद कुछ संगठनों ने इलाके में काफी दिन तक प्रदर्शन किया था, उस मामले में राजनीतिक लोगों का भी इस इलाके में आना-जाना लगा रहा था, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html