google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या.....जानें पूरा मामला

Oct 12, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ओडिशा के गंजम जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता की उनके घर पर हत्या कर दी। नीलकंठनगर में रहने वाली सौदामिनी रथ गंजम जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य थीं।


रथ की बहन ने कहा, “रथ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर गई थी, लेकिन वह दो दिन बाद बुधवार शाम को घर लौट आई। हो सकता है कि कोई चोरी करने के इरादे से आया हो। मेरी जानकारी के अनुसार, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।” सूत्रों ने दावा किया कि मृतिका अपने एक सहकर्मी से फोन पर बात कर रही थी, तभी बुधवार देर रात एक बदमाश ने कथित तौर पर उनके सिर पर पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर दिया।


जब वह तेज चीख के साथ फर्श पर गिर पड़ी, तो फोन के दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ रथ के घर पहुंचा और देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी हैं। सूचना मिलने पर गोसानिनुआगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में मामला (310/23) दर्ज किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html