google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ससुराल गए युवक की हत्या...जानें पुरा सच

Oct 18, 2023
3 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आरा- भोजपुर जिले के तरारी क्षेत्र के इटिम्हां गांव में सोमवार की रात ससुराल आये एक युवक की हत्या कर दी गयी। पत्नी ने ही प्रेमी (कथित पहले पति) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के आंगन में ही दफना दिया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने जमीन खोद कर शव को निकाला। युवक के कान व नाक से खून बहता हुआ जख्म और पूरे शरीर में लाल रंग का धब्बा पाया गया है। मृत युवक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव निवासी कमलेश गिरी उर्फ भिखारी गिरी का 24 वर्षीय पुत्र मिथुन गिरी था। वह पेशे से चालक था और हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रक चलाता था। उसने छह माह पहले ही इटिम्हां गांव निवासी नेहा कुमारी से शादी की थी।


मिथुन के पिता कमलेश गिरी उर्फ भिखारी गिरी की ओर से अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी बहू, उसके प्रेमी और सालों सहित चार लोगों पर हत्या कर शव को ससुराल के आंगन में दफनाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि मिथुन की पत्नी की ओर से आपसी विवाद के बाद फांसी लगाने की बात कही जा रही है पर अपने पहले पति (कथित प्रेमी) द्वारा शव दफनाये जाने की बात स्वीकार की गयी है। वहीं घर के आंगन की मिट्टी खोद शव निकाले जाने की सूचना से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर पुलिस बल के साथ पहुंचे और जमीन को खोद शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीपीओ राहुल सिंह भी पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। उस दौरान उन्होंने मिथुन की पत्नी से भी पूछताछ की।


वहीं कमलेश गिरी उर्फ भिखारी गिरी ने बताया कि उसकी बहू नेहा देवी का शादी से पहले से ही उसके गांव के एक कंपाउंडर से अवैध संबंध चल रहा था। इसे लेकर उसके द्वारा पूर्व में भी उनके पुत्र को मारने की कोशिश की गयी थी। चार दिन पूर्व उनका पुत्र अपनी पत्नी नेहा को लेकर ससुराल इटिम्हां गांव गया था। उसी दिन लौट आया था। दूसरे दिन वह फिर ससुराल चला गया। इसी बीच उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी, भाई और मां के साथ मिलकर उसके गले में फांसी लगा उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने घर के ही आंगन में जमीन खोद और नमक डालकर दफना दिया गया। मंगलवार की सुबह तरारी थाना पुलिस की सूचना पर वह इटिम्हां गांव पहुंचे, तो देखा उनका पुत्र मृत पड़ा है।


एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इटिम्हां गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के आंगन में शव दफानाया गया है। उस आधार पर तरारी पुलिस पहुंची और जमीन खोदकर शव निकाला गया। इस मामले की सभी तरफ से छानबीन की जा रही है। युवक के परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। उस आधार पर युवक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। उसने पति द्वारा खुद ही फांसी लगाने की बात कही जा रही है। कहा गया कि मौत होने के बाद उसने बताया कि उसके पहले पति ने शव को दफना दिया। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


तार गांव निवासी कमलेश गिरी उर्फ भिखारी गिरी ने बताया कि उनका पुत्र मिथुन हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रक चलाता था। तब नेहा हिमाचल के शिमला में अपने जीजा के साथ रहती थी। छह माह पूर्व नेहा के जीजा द्वारा उनके बेटे को शिमला बुलाकर उससे शादी करा दी थी। इसके बाद उनका बेटा अपनी पत्नी नेहा देवी को लेकर गांव आ गया। इसके बाद दोनों गांव पर ही रहने लगे। हालांकि शादी के बाद भी नेहा का अपने पहले प्रेमी से संबंध बना रहा। उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व उनका पुत्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल इटिम्हां गांव गया था। उस समय भी उसकी पत्नी द्वारा अपने प्रेमी और भाई के साथ उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। तब इलाज के बाद वह बच गया था।


बताया जा रहा है कि मिथुन गिरी तीन भाई और दो बहनों में मांझिल था। उसके परिवार में मां इंदु देवी, बहन अंजनी कुमारी, रंजना कुमारी, भाई कृष्णा गिरी और ऋषिकांत गिरी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां इंदु देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


एसडीपीओ ने बताया कि मिथुन की पत्नी नेहा ने पूछताछ में बताया है कि सोमवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके पति मिथुन गिरी ने कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी के सहारे छत की कुंडी से लटक कर जान दे थी। इसके बाद उसने बबलू पासवान को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को घर के आंगन में ही जमीन खोद कर उसमें दफना दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html