google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध बना वजह.....

Sep 6, 2023
1 min read




































































बिहार के मुंगेर में एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाश उसके शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए, पुलिस ने युवक का शव जंगली काली मंदिर के पास से बरामद किया. उसकी बाइक लावारिस हालत में घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर पड़ी मिली, युवक गार्ड की नौकरी करता था, मृतक की पहचान 24 वर्षीय सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है, पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, मृतक सूरज के दोनों मोबाइल भी गायब है |


जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज की तीन-चार साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक ढाई साल की बच्ची भी है, शुरुआती जांच में पुलिस को बता चला है कि सूरज का किसी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, मृतक के परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे सूरज घर से खाना खाने की बात कह कर निकाला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा और सुबह की लाश मिली. पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पहचान सूरज कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा का रहने वाला था और सफियाबाद सब्जी मंडी में गार्ड की नौकरी करता था. गोली उसके गले पर लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. लेकिन मृतक के परिवार की तरफ से अबतक प्राथमिकता दर्ज नहीं कराई गई है, उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html