शराब दुकान के पास मर्डर, इस हालत में मिली लाश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद जिले के दल्ली-राजहरा में एक शराब दूकान के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना के बाद एडिशनल SP, नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली-राजहरा और थाना की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है |
जानकारी के मुताबिक, दल्ली राजहरा-बालोद मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर कुसुमकसा मदिरा दुकान जाने वाला मार्ग में यह लाश मिली है. मृतक की शिनाख्त पवन धाकड़े, पिता आत्माराम धाकड़े के रूप में हुई है जो की बोरिद का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं मामलें की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है. जो की कार्यवाही में जुटि हुई है | पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments