google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगर पालिका अफसर के पास आया ठग का फोन, ट्रांसफर करा लिया 70 हजार रूपए.....

Oct 1, 2023
1 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रिश्तेदार बनकर इलाज के नाम पर गरियाबंद नगर पालिका परिषद सीएमओ से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने फूफा बनकर बुआ के एक्सीडेंट के नाम पर सीएमओ से 70 हजार रुपए की राशि अपने खाते में डलवा ली. ठगी का अहसास होने पर सीएमओ ने कोतवाली थाना में 420 का मामला दर्ज करवाया है. जानकारी के अनुसार, गरियाबंद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद कार्यरत आशीष तिवारी को 29 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने अपने आप को फूफा बताते हुए बुआ के एक्सीडेंट में कोमा में चले जाने की बात कहते हुए ऑपरेशन के लिये पैसे की जरूरत बताई, इस पर आशीष तिवारी ने अपने बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में कोटक महिन्द्रा बैंक के खाता क्रमांक 8648709064 में 70 हजार रुपए ट्रांसफर किए |


इसके बाद भी उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार वाट्सअप कॉल कर पैसा डालने का दबाव बनाए जाने पर सीएमओ को धोखाधड़ी की आशंका हुई, इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि बुआ का एक्सीडेंट नही हुआ है, ऑनलाइन ठगी के इस मामले में सीएमओ ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया, एडिशन एसपी डीसी पटेल ने बताया कि सिटी कोतवाली थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html