google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगर निगम दिख रही लापरवाही...नालियां हो रही है चोक...

Sep 28, 2023
1 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नगर निगम ने दिखावे के लिए शहर में सफाई शुरू तो करवा दी लेकिन नाले-नालियां अब भी चोक हैं। कई मोहल्लों में नालियों की कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। कचरे का उठाव सभी जगहों से नहीं हो रहा है। जहां भी डस्टबिन लगाए गए हैं, वहां ज्यादा गंदगी है। डेंगू के साथ मलेरिया और टायफाइड का खतरा भी बढ़ गया है। शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी नगर निगम की है लेकिन बीते दो महीनों से शहर में नाले-नालियां बजबजा रही हैं। कई मोहल्लों में नालियों से कचरा निकाला ही नहीं गया है।


निगम ने कई स्पॉट पर फिर से डस्टबिन लगाए हैं। उन्हीं जगहों पर सबसे ज्यादा गंदगी है। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, संजय कॉम्पलेक्स, न्यायालयीन आवासीय परिसर के सामने, चांदनी चौक आदि जगहों पर कचरे का अंबार लग गया है। गंदे पानी निकासी वाले नाले के आसपास कचरे का ढेर लगा हुआ है। चांदनी चौक के आसपास ठीक से सफाई होती ही नहीं है। कई जगहों पर पाइप लाइन फूट गई है। इससे पानी रोड पर बह रहा है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए नगर निगम की कोशिश अधूरी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html